Sunday, September 2, 2007

गर्लफ्रेंड ना होने का दर्द

भूपेंद्र सिंह।


जिन्दगी कि इस दौड़ मे कोशिश की कई बार,
पर मुझे ना मिला रे प्यार,
लड़कियों कि फरमाइश पर लुटाये नोट हज़ार,
पर नसीब ना हुआ प्यार,
हाय ये कैसी फूटी किस्मत है पायी,
गर्लफ्रेंड तो दूर, लडकियां दोस्त भी ना बन पायी।

ये पंक्तिया उन लड़कों पर बिल्कुल फीट है। जिनके पास गर्लफ्रेंड नही होती और जिन्हे गर्लफ्रेंड का प्यार नसीब नहीं होता। गर्लफ्रेंड का होना आजकल प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जिन लड़कों के पास गर्लफ्रेंड नहीं होती। उनके दोस्त उन्हें ऐसे देखते है जैसे उन्होने कोई जुर्म कर दिया हो। ताना मारते हुए कहते है कि जिंदगी में कुछ किया है कि नहीं। चाहे आप भले ही phd हो। लेकिन ये कटु वचन सुनकर आपको ऐसा लगेगा कि आपने वाकई जिन्दगी मे कुछ नहीं किया है। और अगर आप दिल्ली के रहने वाले हुए तो आपकी खेर नहीं। कहेंगे के दिल्ली मे होकर लडकी नहीं सेट कि लानत है। अब कौन समझाए कि दिल्ली में १००० लड़कों पर ८७० के करीब लडकियां हैं। ऐसे में सबको गर्लफ्रेंड कैसे मिलेगी। ऊपर से कई लड़के ऐसे है कि जो चार-चार लडकियां लिए घूम रहे है। ऐसे में सबको गर्लफ्रेंड मिलना नामुमकिन है। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों से दिल्ली आने वाले लड़के भी दिल्ली कि लड़कियों पर हाथ साफ कर रहे हैं। मेरे कई दोस्त जो बिहार और उत्तर प्रदेश से है। दिल्ली कि लड़कियों को घुमा रहे हैं। ऐसे हज़ारों लड़के दिल्ली में रहते है अब बतायिये कैसे हर लड़के को गर्लफ्रेंड मिलेगी। आप सोच सकते है दिल्ली के लड़को के क्या हालत होती है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में घटते sex ratio पर लोगो को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा रखे है। इन्ही में से एक पर लिखा है। लडकी एक, लड़के चार, कैसे पाओगे पत्नी का प्यार। मेरे हिसाब से सरकार को इसकी जगह लिख देना चाहिऐ। लडकी एक, लड़के चार, कैसे पाओगे गर्लफ्रेंड का प्यार। यकीं मानिये लोगों पर जयादा असर होगा। जिन बेचारे लड़को कि गर्लफ्रेंड नहीं होती वो पुराना किला, मदरसा और लोधी गार्डन जैसी जगहों पर जाने से हिचकते है, कही पुराने जख्म हरे ना हो जाये। अगर कभी कही प्रेमी युगल के दर्शन हो गए तो सोचते है कि एक दिन अपना भी आएगा।

3 comments:

Satyendra PS said...

देखिए , अगर गर्ल फ्रेंड ना हो तो इतना निराश न होए । कही कोशिश चल रही हो तो बड़ा भाई होने के चलते मैं आपकी मदद करने के लिए तैयार हूँ।
वैसे आपने इस माध्यम से बच्चे बच्चियों के सेक्स अनुपात पर अच्छा सवाल उठाया है.

Prem said...

koi baat nahi dost. bhagwan sabki sunata hai. der, saver tumhe bhi ek acchi si girlfriend milegi. dheeraj rakho.

beyond the sky said...

Yo! man!(om) I second that!
Patience pays!!
Its a wonderful feeling to be single... enjoy this phase dude